Showing posts with label कहानी. Show all posts
Showing posts with label कहानी. Show all posts

Sunday, 22 March 2015

फिर कोई कहानी


Top post on IndiBlogger.in, the community of Indian Bloggers

क्या पता कैसी खुमारी
आज पलकों में समाई
मोहिनी उषा कपोलों में
संवर के मुस्कुरायी

पवन चल परदेश से
प्रिय की पदचाप लायी
थाम लो उर हर्ष विह्वल
मधुनिशा फिर संग लायी

करवटें लेने लगीं
फिर कल्पनाएं
जन्म लेने लग गयी
फिर कोई कहानी

यादों की हरीतिमा
मधुर स्मृति बन  
बंद होठों में
नगमा बन गुनगुनायी 
    
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...