दिन कितने हैं बीत गए
याद है वो हंसी-ठिठोली
करूं प्रतीक्षा बैठी कब से
साथ चलूंगी लाओ डोली |
दिन कितने हैं बीत गए
रुके नहीं हैं आंसू झरते
आज ह्रदय के दीपक जलते
आज मना लूं तुम संग होली |
दिन कितने हैं बीत गए
फिर ह्रदय में हलचल मचते
संभल नहीं पाता एकाकीपन
आज सुनूं जो प्रणय की बोली |
करूं प्रतीक्षा बैठी कब से
साथ चलूंगी लाओ डोली ||
|
|---|
Showing posts with label डोली. Show all posts
Showing posts with label डोली. Show all posts
Tuesday, 8 September 2015
दिन कितने हैं बीत गए
Subscribe to:
Posts (Atom)
