Showing posts with label तस्वीर. Show all posts
Showing posts with label तस्वीर. Show all posts

Thursday, 15 January 2015

फासले कब मिटा करते हैं


                 हम जब भी मिला करते हैं           
क्यों लोग गिला करते हैं
कदम तपती राहों पर कब थमते हैं
फूल प्यार के खिजां में खिला करते हैं

तनहाइयों से डर क्यूँ जाते हो
आँखों के कटोरों को नम क्यों कर जाते हो
फासले जमीं-आसमां के कब मिटा करते हैं
दर्दे दिल यूँ ही बढ़ा करते हैं

तस्वीर तेरी आँखों से न हट पाती है
जिंदगी तुम बिन न कट पाती है
रंजिशों में उम्र बिता करते हैं 
'राजीव' जख्म दिल के अश्कों से सिला करते हैं 


Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...